चेहरे की खूबसूरती आंखों से होती है। खूबसूरत आंखें न सिर्फ आपको बेहतरीन लुक देती हैं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद भी लगाती हैं। आमतौर पर बड़ी आंखें खूबसूरत मानी जाती हैं मगर कुछ लोगों की आंखें छोटी होती है। आपकी खूबसूरत आंखों की खूबसूरती को सही मेकअप और बढ़ा देता है। अगर आप सही मेकअप करती हैं, तो आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक दिखने लगती हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे एक्सपर्ट ट्रिक्स, जिनकी मदद से आप भी बढ़ा सकती हैं अपने आंखों की खूबसूरती और पा सकती हैं परफेक्ट लुक।
सही होना चाहिए आई-ब्रो का शेप
आंखों के प्राकृतिक आकार के अनुसार अगर आप भौंहे यानि आई-ब्रो का शेप रखते हैं तो इससे आपकी आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आती है। आई मेकअप करने से पहले आई-ब्रो जरुर बनवाएँ और उन्हें कंघी की मदद से सेट करें। सही शेप के लिए ब्लैक या ब्राउन पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे यह नेचुरल लगे।
इसे भी पढ़ें:- चमकदार और खूबसूरत नाखून पाने हैं, तो घर पर ऐसे करें हॉट ऑयल मेनीक्योर
प्राइमर और फाउंडेशन से दें बेस
यह आईमेकअप का सबसे पहला चरण होता है। प्राइमर मेक-अप को लंबें समय तक टिका कर रखता है। मसकारा, लाइनर या शैडो लगाने से पहले आप प्राइमर और फाउंडेशन को लगा लें। इसकी मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग-धब्बे आदि छुप जाते है। इसके बाद ही बाकी मेकअप उत्पादों का प्रयोग करें।
डार्क सर्कल्स को छुपाएं कंसीलर से
आई-मेकअप करने के बाद आंखों के आस-पास के हिस्से को साफ जरूर कर लें और यदि काले घेरे हैं तो उस पर कंसीलर का प्रयोग करके लूज पाउडर लगाएं। आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। जिससे आपकी आंखों की चमक बढ़ जाती है। कई बार ज्यादा सोने से आंखों के नीचे सूजन आ सकती है जिसे पफी आई कहा जाता है। इससे आपकी आंखें छोटी दिखाई देने लगती है इसलिए किसी पार्टी में या फंक्शन में जाने से पहले जरूरत से ज्यादा ना सोएं। आंखों की सूजन कम करने के लिए उन्हें ठंडे पानी से धो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:- आज ही जान लें मेकअप से संबंधित ये 4 सीक्रेट्स, नहीं पड़ेगी मेकअप आर्टिस्ट की जरूरत
पलकों को घना और खूबसूरत दिखाना
पलकों को घना व खूबसूरत लुक देने के लिए आर्टीफिशियल आईलैशेस लगवा सकती हैं या आईलैश कर्लर की सहायता से लैशेस को कर्ल कर मस्कारा की डबल कोट लगा सकती हैं। मसकारा से आपकी आंखों को बड़ा लुक तो मिलेगा ही साथ ही इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ती है। मसकारा, आंखों पर ऊपरी और निचली पलकों पर लगाया जाता है। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह सामान्य से बड़ी दिखती है। आप चाहें तो पलकों को घुमाकर भी मसकारा लगा सकती हैं।
आंखों के ऊपर का मेकअप
आईशैडो से आंखों के ऊपर का स्पेस ज्यादा लगता है, इससे आंखे बड़ी लगने लगती है। आईलिड के बाहरी किनारे पर हल्के रंग का पाउडर आई शेडो लगाऎं। क्रीज पर डार्क शैडो एप्लाई करें। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आंखों पर पेल, शिमर, आई शैडो आदि का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे कुछ शेड्स हमेशा अच्छे लगते है जैसे - ब्लैक, ग्रे या पर्पल। अगर आप कॉलेज गोईंग गर्ल है तो पिंक, ब्राउन या मैरून जैसे रंग भी लगा सकती है। आईशैडो को लाइनर और मसकारा लगाने के बाद ही लगाएं।

Comments
Post a Comment